बस्ती। समाधान दिवस के दौरान डीआईजी दिनेश कुमार पी. रुधौली थाने पर जा पहुंचे। जन सुनवाई के दौरान फरियादियों की समस्याओं को सुनकर निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
इसके बाद निरीक्षण किया गया। डीआईजी ने निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कार्यालय, हवालात, महिला हेल्प डेस्क, मालगृह, थाना परिसर, आवासीय परिसर आदि को देखा। निर्देश दिए कि थाना कार्यालय के सभी रजिस्टरों में प्रविष्टियां पूर्ण कराईं जाएं। ऑपरेशन क्लीन अभियान चलाकर वाहनों का नियमानुसार यथाशीघ्र निस्तारण कराया जाए। थाना परिसर, शौचालय आदि की साफ-सफाई प्रतिदिन कराई जाए। थाना परिसर की क्षतिग्रस्त चहारदीवारी की मरम्मत कराने के निर्देश दिए। संवाद