बभनान। गौर थाना क्षेत्र के बरगदिया गांव में नवविवाहिता को छत से धकेलने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार, सिद्धार्थनगर के शिवनगर डिड़ई थाना क्षेत्र के तुर्कौलिया निवासी महरून निशा पत्नी बाबू अली ने तहरीर में बताया कि उसकी पुत्री अजमेरुन निशा की शादी बरगदहिया निवासी साबिर अली पुत्र वाजिद अली के साथ करीब नौ माह पहले की थी।
आरोप लगाया कि दामाद उसकी पुत्री को मानते-जानते नहीं हैं। पुत्री के ससुर वाजिद अली, सास राबिया खातून सहित आफरीन, खुशबू आए दिन बेटी को यह कहते हुए प्रताड़ित करते हैं कि तुम्हारे मां-बाप हैसियत के हिसाब से दहेज नहीं दिए।
कुछ दिन पहलेे उसे छत से धकेल भी दिया था। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। मामले में पुलिस ने सभी आरोपियों पर दहेज उत्पीड़न सहित सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष गौर गजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। संवाद