मुंडेरवा। उप डाकघर के व्यवसाय को बढ़ाने और नागरिकों को बेहतर सेवा देने के उद्देश्य से मंगलवार को डाक अधीक्षक संजय त्रिपाठी एवं सहायक डाक अधीक्षक अशोक कुमार सिंह ने पोस्ट ऑफिस का निरीक्षण किया। उन्होंने उप डाकघर समेत क्षेत्र के 22 शाखा डाकघरों के कर्मचारियों से भी संवाद किया।
उप डाकघर मुंडेरवा को पुराने जर्जर भवन से नए भवन वार्ड संख्या 11, शहीद बद्री प्रसाद नगर में शिफ्ट करने के बाद पहली बार पहुंचे अधिकारियों ने कर्मचारियों और क्षेत्रवासियों के साथ चौपाल के माध्यम से व्यवसाय बढ़ाने और सेवाओं में सुधार पर जोर दिया।
उप डाकपाल प्रदीप श्रीवास्तव ने सभी कर्मचारियों को व्यवसायिक गतिविधियों को सक्रिय करने, ग्राहकों के साथ बेहतर संवाद बनाए रखने और डाक सेवा को अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने यह भी कहा कि नये भवन में स्थानांतरण के बाद सुविधाएं बेहतर हैं और इसका पूरा लाभ उठाकर डाकघर को क्षेत्र में अग्रणी बनाया जा सकता है।
इस अवसर पर आनंद कुमार, जितेंद्र कुमार चौधरी, विजय पाल चौधरी, सूरजपाल, सामर्थ्य द्विवेदी, वैभव श्रीवास्तव, राजेश कुमार पाल, रामजोखन यादव, विजय कुमार यादव, अमित कुमार चौधरी, यशोमती, सरोज पांडेय, रामशिव चौधरी, चंद्रभान निषाद, चंदन पाल, आकाश, प्रमोद कुमार सिंह, असीम पांडेय, शिवचंद्र, फूलचंद्र चौधरी, अजय कुमार, मधु पांडेय, बबिता सिंह आदि उपस्थित रहे।