फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अपना दल ने आउटसोर्सिंग से नौकरी में आरक्षण के फैसले को सराहा

विज्ञापन
विज्ञापन
हर्रैया। अपना दल-एस की मासिक बैठक मंगलवार को होलापुर गांव में पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष राजमणि पटेल की अध्यक्षता में हुई। इसमें सरकार के आउटसोर्सिंग की नौकरियों में आरक्षण लागू करने के फैसले की सराहना करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की गई।
विज्ञापन

प्रदेश महासचिव राम सिंह पटेल ने कहा कि शोषित, वंचित एवं पिछड़े तबके के हितों को लेकर अपना दल मजबूती से खड़ा रहा है। उन्होंने प्रदेश सरकार के आउटसोर्सिंग की नौकरियों में आरक्षण प्रक्रिया लागू करने के फैसले पर खुशी जाहिर करते हुए इसे पार्टी की वर्षों से की मेहनत और लगातार संघर्ष का परिणाम बताया। कहा कि पार्टी ने इस मुद्दे को उठाया और अब सरकार ने सहमति जताकर सामाजिक न्याय की दिशा में सकारात्मक कदम उठाया है। बैठक में जिलाध्यक्ष राजमणि पटेल ने ओबीसी क्रीमीलेयर की आय सीमा बढ़ाकर 15 लाख रुपये करने की मांग की।
बैठक में इंद्रजीत प्रजापति, विजय पटेल, डॉ. एसपी पटेल, शैलेंद्र प्रताप सिंह, सत्य प्रकाश, सुभाष चंद्र, संतराम पटेल, शंकर चतुर्वेदी, मंसूर अली, अरविंद कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें