रुधौली। थाना क्षेत्र के सीसवारी खुर्द के पास मछली पकड़ने गए हफीर्जुरहमान उर्फ गदर पुत्र अब्दुल रहमान का शव बृहस्पतिवार को घटनास्थल से ढाई किमी आगे बरामद हुआ। पुलिस ने शव काे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वह पेशे से टेंपो चालक था। मंगलवार को हफीर्जुरहमान अपने गांव के मुनीलाल के साथ रेरुआ नाले में मछली पकड़ने गया था। तेज बहाव के कारण वह नाले में बह गया था। अपर जिलाधिकारी प्रतिपल चौहान के आदेश पर एसडीआरएफ की टीम ने दो दिन की कड़ी मशक्कत के बाद शव बरामद किया। रेस्क्यू ऑपरेशन में एसआई जयप्रकाश मिश्रा, अनिल कुमार और हरिशंकर पासवान सहित टीम के अन्य सदस्य शामिल थे। संवाद