फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अधूरी परियोजनाओं को समय सीमा में पूरा कराने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। मंडलायुक्त वैभव श्रीवास्तव ने अधिकारियों को शासन की प्राथमिकता वाले विकास कार्यों को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को आयुक्त सभागार में आयोजित विकास कार्यों एवं एक करोड़ रुपये से अधिक लागत की निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जिन योजनाओं में प्रगति अपेक्षा के अनुरूप नहीं है, उनमें विशेष प्रयास कर काम की गति बढ़ाई जाए। मंडलायुक्त ने विभागवार विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन में गंभीरता बरतने को कहा। उन्होंने नियमित समीक्षा के साथ स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कहा कि जनहित से जुड़ी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाए।
विज्ञापन

एक करोड़ रुपये से अधिक लागत की निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं से भौतिक और वित्तीय प्रगति की जानकारी ली। साथ ही परियोजनाओं के पूरा होने की निर्धारित समयसीमा के बारे में पूछा। निर्देश दिया कि निर्माण कार्यों में प्रयुक्त सामग्री की गुणवत्ता और तकनीकी मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए। निर्माण स्थलों का नियमित निरीक्षण कर गुणवत्ता की जांच भी कराई जाए।
उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। परियोजनाओं में आने वाली बाधाओं का तत्काल समाधान कराया जाए। जिन कार्यों में विभिन्न विभागों के बीच समन्वय की जरूरत है, वहां आपसी तालमेल बनाकर काम आगे बढ़ाया जाए। पूर्ण हो चुकी परियोजनाओं का उपयोग जनसामान्य के हित में सुनिश्चित करने और अधूरी परियोजनाओं को समय से पूरा कराने के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाने को कहा।
संचालन संयुक्त विकास आयुक्त निर्मल कुमार द्विवेदी ने किया। इस दौरान जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना, संतकबीरनगर के जिलाधिकारी अनुज मलिक, सिद्धार्थनगर के जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल, सीडीओ सार्थक अग्रवाल, संतकबीरनगर के सीडीओ जयकेश त्रिपाठी, सिद्धार्थनगर के सीडीओ बलराम सिंह सहित विभिन्न विभागों के मंडलीय एवं जिला स्तरीय अधिकारी और कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें