फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: उर्वरक वितरण में पारदर्शिता लाने की हिदायत

Fri, 17 Oct 2025 01:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। आयुक्त अखिलेश सिंह ने बृहस्पतिवार को विकास कार्यों की मासिक मंडलीय समीक्षा बैठक की। पूरी पारदर्शिता के साथ उर्वरक वितरण की हिदायत दी। किसानों के हित में कृषि एवं एआर कोआपरेटिव खुद इस पर सजग होकर ध्यान देने के लिए कहा। कहा कि मंडल में पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध है। समितियों के माध्यम से इसे किसानों में वितरित कराएं। यूरिया पंपधारकों पर विशेष निगरानी रखी जाए।
विज्ञापन


कमिश्नर ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, जल निगम, नियोजन, पंचायतीराज, पंचम वित्त राज आयोग, पर्यटन, लोकनिर्माण, लोक शिकायत, यूपीसीएलडीएएफ, कृषि एवं सहकारिता सहित संचालित विकास योजनाओं की गहनता से समीक्षा की। उन्होंने संचालित योजनाओं में अपेक्षित प्रगति न पाए जाने पर असंतोष व्यक्त किया। कहा कि मंडल स्तरीय अधिकारीगण प्रगति में तेजी लाकर मंडल की रैंकिंग को निचले स्तर से उच्च स्तर पर लाए। पीएम सूर्य घर योजना के तहत सोलर पंप स्थापित कराने में लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति कम है। शासन स्तर पर विभागीय अधिकारी द्वारा पत्राचार अवश्य किया जाए। उन्होंने लोक निर्माण, लोक शिकायत तथा कृषि एवं सहकारिता विभाग के अधिकारियों को विशेष निर्देश दिया कि निर्माणाधीन परियोजनाओं को समय से पूरा कराए। शिकायतों का पारदर्शिता से जांच कराकर फीडबैक लेकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराए। संचालन अपर आयुक्त प्रशासन मनोज कुमार त्रिपाठी ने किया। संयुक्त विकास आयुक्त कमला कांत पांडेय, डीएम रवीश गुप्ता, सिद्धार्थनगर के डीएम राजा गणपति आर, संतकबीरनगर आलोक कुमार, सीडीओ बस्ती सार्थक अग्रवाल, बलराम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें