दुबौलिया। थाना क्षेत्र के बैजलपुर गांव में शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई। गन्ने की फसल जल गई। फायर ब्रिगेड व स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। बैजलपुर गांव निवासी सुभाष सिंह एवं अशोक सिंह के गन्ने की फसल के ऊपर बिजली का तार गुजरा है। बताया जा रहा है की शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई और देखते ही देखते करीब डेढ़ बीघा गन्ना जल गया। संवाद