बस्ती। जिला स्तरीय परामर्श एवं जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति की बैठक कलक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने बैंक से संबंधित अधिकारियों को ऋण आवेदनों के निस्तारण में ढिलाई न बरतने की हिदायत दी। एलडीएम आरएन मौर्या को बैंकों की मानीटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
अपर जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, पीएम स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से संबंधी पत्रावलियों को तत्काल निस्तारित करें। बैठक में सांसद प्रतिनिधि जवाहर लाल वर्मा, विधायक प्रतिनिधि कप्तानगंज गुलाब चंद्र सोनकर, हर्रैया सरोज मिश्रा, सदर के मो. सलीम, महादेवा के फूलचंद्र श्रीवास्तव, एलएलसी प्रतिनिधि हरीश सिंह, पीडी राजेश कुमार आदि मौजूद थे। संवाद