फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अटल आवासीय विद्यालय में साफ-सफाई के दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। सहायक श्रम आयुक्त बस्ती सचिन कुमार सिंह ने अटल आवासीय विद्यालय बसेवाराय बस्ती का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रधानाचार्य पूरन चंद्र उपाध्याय, प्रशासनिक अधिकारी श्याम कुमार मौर्य से विद्यालय संचालन और अन्य गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने सफाई कार्यों की निगरानी नियमित करने के लिए संबंधित को निर्देशित किया।
विज्ञापन

अटल आवासीय विद्यालय बस्ती की शैक्षणिक गतिविधियों, स्टोर रूम, मेस, लाइब्रेरी, लैब, क्लास रूम, मेडिकल कक्ष, विद्यालय में स्थापित कैंटीन व छात्रों के हाॅस्टल की साफ-सफाई व अन्य पाठ्य सहगामी गतिविधियों का निरीक्षण किया। हाॅस्टल और मेस में साफ-सफाई की व्यवस्था ठीक मिली। मेस में बनने वाले भोजन की गुणवत्ता जांची। छात्रों के साथ भोजन करके गुणवत्ता देखी।
शैक्षणिक भवन के निरीक्षण में विद्यालय में होने वाले पठन-पाठन के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की गई, जिसमें लैब, लाईब्रेरी कक्ष का निरीक्षण किया गया और सभी व्यवस्थाएं ठीक मिली। छात्र-छात्राओं के साथ संवाद भी किया गया। प्रधानाचार्य एवं प्रशासनिक अधिकारी को निर्देशित किया कि छात्रावासों के बाथरूम/शौचालय एवं मेस में साफ-सफाई की निरंतर निगरानी की जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें