बस्ती। डीएम कृत्तिका ज्योत्सना ने भीषण ठंड को देखते हुए सड़क सुरक्षा समिति से जुड़े विभागों को निर्देशित किया है कि कोहरा प्रभावित काॅरिडोर और दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों में पेट्रोलिंग बढ़ा दिया जाए।
उन्होंने जनमानस की सुरक्षा, जनहानि को रोकने के उद्देश्य से परियोजना निदेशक, एनएचएआई/ एआरटीओ परिवहन विभाग/यातायात प्रभारी/ एक्सईएन लोक निर्माण विभाग सक्रिय रहते हुए हाईवे एवं जिला स्तरीय मार्गों पर कांबिंग करें। जहां ब्लैक स्पॉट या अंधे मोड़ हो वहां रेडियम रेफलेक्टर एवं साइन बोर्ड आदि लगवाकर सड़क सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया जाए। एंबुलेंस, क्रेन, एवं फायर टेंडर की व्यवस्था उचित स्थानों पर सुनिश्चित की जाए। मार्गों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था के लिए सोलर हाई मास्ट लाइट तथा एंटी फाग लाइट की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
इसके अलावा पब्लिक एड्रेस सिस्टम का प्रयोग करते हुए वाहन चालकों को कोहरे के संबंध में चेतावनी दी जाए। उन्होंने निर्देशित किया हाईवे के किनारे स्थित यूरिया पंप मालिक अपने यूरिया टैंक एवं उससे संबंधित उपकरणों को राष्ट्रीय राजमार्ग-27 से तत्काल हटा लें। संवाद