फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: नगर बाजार पहुंची डीएम, रैनबसेरा का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर बाजार। भीषण ठंड को डीएम कृत्तिका ज्योत्सना नगर पंचायत नगर बाजार पहुंची। उन्होंने यहां बनाए गए रैनबसेरा का निरीक्षण किया। यहां पुरुष और महिला के ठहरने के लिए अलग- अलग व्यवस्था की गई है। यह देखकर डीएम ने संतोष व्यक्त किया। रैन बसेरे में मौजूद निराश्रितों एवं जरूरतमंदों से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में पूछताछ भी की। सफाई, पेयजल, शौचालय, बिजली, प्रकाश व्यवस्था, कंबल, गद्दे आदि की उपलब्धता का जायजा लिया। ठंड से बचाव के लिए पर्याप्त कंबल की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर उन्होंने जोर दिया। नगर पंचायत के अधिकारियों को निर्देशित किया कि नियमित रूप से रैन बसेरों का निरीक्षण करें। किसी भी निराश्रित को ठंड से कठिनाई न होने पाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें