फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: गोशाला की चहारदीवारी बनवाने के निर्देश

Thu, 01 May 2025 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। डीएम रवीश गुप्ता ने कप्तानगंज ब्लॉक के ग्राम सड़वलिया स्थित गोशाला एवं सहकारी संघ कप्तानगंज गेहूं क्रय केंद्र का बुधवार को निरीक्षण किया।
विज्ञापन

टैगिंग किए गए 42 पशुओं का संरक्षण किया गया है। गोशाला की बाउंड्रीवाल नहीं होने पर नाराजगी जताई। बीडीओ को चहारदीवारी बनवाने के निर्देश दिए। पानी पीने के लिए टंकी बनी मिली।
भूसा भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध मिला। परिसर से बाहर दो बीघा क्षेत्रफल में पशुओं के लिए हरा चारा बोया गया है। डीएम ने पशु चिकित्साधिकारी को परिसर के बगल स्थित बंजर भूमि में हरे चारे की बुआई कराने के निर्देश दिए। दैनिक रजिस्टर को प्रतिदिन अपडेट करें।
विज्ञापन

सहकारी संघ कप्तानगंज गेहूं क्रय केंद्र पर पहुंचे डीएम को बताया गया कि यहां गेहूं का तौल नहीं किया जा रहा है। 29 अप्रैल को महज 14 क्विंटल गेहूं का तौल किया गया था। किंतु इसे केंद्र तक नहीं लाया गया था। गेहूं का क्रय बहुत कम पाया गया।
विज्ञापन

डीएम ने केंद्र प्रभारी को गांव में जाकर कृषकों से अधिक से अधिक गेहूं खरीद करने के लिए निर्देशित किया। इस मौके पर केंद्र प्रभारी विजय भान पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें