फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: विषाक्त पदार्थ खाने से युवक की मौत

Thu, 01 May 2025 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
महादेवा। लालगंज थाना क्षेत्र के गहरवार जोत गांव में सोमवार शाम अज्ञात कारणों से 40 वर्षीय युवक ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, राम नवल पुत्र स्वर्गीय रामचेत चौधरी खेती करके जीवन-यापन करते थे। सोमवार को सायं करीब चार बजे उनके घर में कोई नहीं था। इसी बीच किसी बात पर राम नवल ने घर में रखा विषाक्त पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर गांव वालों की मदद से उन्हें ओपेक चिकित्सालय कैली ले जाया गया। वहां पर चिकित्सक ने हालत नाजुक देख मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान मंगलवार देर रात करीब 11 बजे राम नवल की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। राम नवल की चार बेटियां व एक बेटा है। पत्नी गीता सहित बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें