फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: भ्रम फैलाने की जगह महिला आरक्षण विधेयक लागू करे सरकार

Wed, 29 Apr 2026 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष लक्ष्मी यादव के नेतृत्व में मंगलवार को पदाधिकारियों और कांग्रेस नेताओं ने महिला आरक्षण विधेयक को तत्काल प्रभाव से लागू किए जाने की मांग को लेकर राज्यपाल को बीडीओ बहादुरपुर के माध्यम से ज्ञापन भेजा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना था कि भाजपा सरकार महिला आरक्षण विधेयक पर भ्रम फैलाकर राजनीति करने की जगह पहले से पास बिल तो लागू करे।
विज्ञापन

महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष लक्ष्मी यादव ने कहा कि महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए महिला आरक्षण बिल संसद में सितंबर 2023 में पास हो चुका है। उसके बाद वर्तमान समय में आरक्षण बिल के नाम पर सरकार राजनीतिक ड्रामा करके जनता को भ्रमित करना चाहती है और अपने जिम्मेदारी से पीछे हटना चाहती है। जनता अब इसे समझ चुकी है।
कांग्रेस नेता और आयोजक शास्त्री डीएन त्रिपाठी ने कहा कि जनता यह चाहती है कि पहले से पास महिला आरक्षण बिल लागू किया जाए। महिलाओं के साथ न्याय हो, अन्यथा महिलाएं स्वयं सड़क पर उतरकर सरकार के खिलाफ उग्र प्रदर्शन करने पर मजबूर हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें