फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा भर्ती परीक्षा : लंबे व लोकल रूट पर चलेंगी रोडवेज की अतिरिक्त बसें

Fri, 13 Mar 2026 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
रोडवेज बस्ती डिपो परिसर में खड़ी बसें संवाद
विज्ञापन
बस्ती। दरोगा भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए रोडवेज की अतिरिक्त सेवाएं चलेंगी। इससे लंबे और लोकल रूट के अभ्यर्थी आसानी से सफर कर सकेंगे। इसके लिए निगम प्रशासन ने 50 से अधिक बसों को लगाया है। साथ ही आवश्यकतानुसार बसों की संख्या बढ़ाने का भी निर्णय लिया है।
विज्ञापन

रोडवेज बस्ती डिपो का बेड़ा 103 बसों का है। 50 प्रतिशत बसों को दरोगा भर्ती परीक्षा के लिए आरक्षित किया गया है। ये बसें देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, सिद्धार्थनगर, महराजगंज, बलरामपुर, गोंडा, अंबेडकरनगर, अयोध्या, लखनऊ, कानपुर, मेरठ, प्रयागराज समेत वाराणसी रूटों पर चलाई जाएंगी। साथ ही जिस क्षेत्र के अभ्यर्थी अधिक होंगे, उनके लिए अलग से बसें भेजी जाएंगी। एआरएम रोडवेज बस्ती डिपो आयुष भटनागर ने बताया कि परीक्षा के दृष्टिगत कार्यालय के सभी कर्मचारियों की ड्यूटी रोस्टरवार लगा दी गई है।
विज्ञापन

13 मार्च से यह ड्यूटी प्रभावी रहेगी। साथ ही सभी कर्मचारियों के अवकाश पर भी रोक है। किसी अभ्यर्थी को कोई परेशानी न हो इस पर विशेष ध्यान रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें