बस्ती। स्वास्थ्य भवन लखनऊ से आई दो सदस्यीय टीम ने जिला अस्पताल, एफआरयू सीएचसी रुधौली समेत चार स्वास्थ्य इकाइयों में पहुंचकर स्वास्थ्य सुविधाएं देखी। सफाई व्यवस्था ठीक नहीं मिलने पर सुधार के लिए निर्देशित किया।
टीम ने इन स्वास्थ्य केंद्रों पर मैनपॉवर, इंफ्रास्ट्रैक्टर, दवाओं की उपलब्धता सहित विभिन्न पहलुओं की समीक्षा करके रिपोर्ट तैयार की। यह रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। लखनऊ डीजी ऑफिस के ज्वाइंट डॉयरेक्टर डॉ. सुरेंद्र कुमार ध्रुव, एडीआरओ वीरेंद्र के साथ बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल पहुंचे और औचक निरीक्षण किया।
जिला चिकित्सालय में टीम ने इमरजेंसी वार्ड, ट्रामा सेंटर, ओटी कक्ष, ब्लड बैंक, सीटी स्कैन, क्षेत्रीय निदान केंद्र और ओपीडी के साथ एनआरसी का निरीक्षण किया। इमरजेंसी और ओपीडी तक बनी सड़क खराब दिखी। नाले भी खुले दिखे। इस पर टीम ने सवाल किया।
हालांकि, अधिकारी अपने बचाव में यह करते दिखे कि टेंडर हुआ है, जल्द ही सड़क और नाली बन जाएगी। इसके बाद टीम ने मरीज, तीमारदारों से बातचीत करके यहां के सुविधाओं की जानकारी ली। सफाई व्यवस्था में कमी दिखी। इस पर सुधार के लिए निर्देशित किया।
एसआईसी जिलाा अस्पताल डॉ. खालिद रिजवान अहमद ने बताया कि रोजाना औसतन नौ से हजार के करीब ओपीडी होती है। अस्पताल में मैनपॉवर की कमी है। दवाओं की उपलब्धता शत-प्रतिशत है, मरीजों को दवाएं मिलती हैं।
इसके बाद टीम अर्बन पीएचसी बरदहिया का निरीक्षण किया। स्वास्थ्य सुविधाएं देखी। दवा उपलब्धता जांची। उपकरण की जांच की। इसके अलावा रुधौली क्षेत्र के एचडब्ल्यूसी कोहरा का निरीक्षण किया। स्क्रीनिंग गति, दवा, जांच किट आदि की उपलब्धता देखी। टेली कंस्लटेंट की सुविधा आदि की हकीकत देखी। सीएचओ से सवाल-जवाब किया।