बस्ती। जिले में शुरू हुई कांवड़ यात्रा के मद्देनजर औषधि प्रशासन ने दवा दुकानों की जांच शुरू कर दी है। शनिवार को औषधि निरीक्षक अरविंद कुमार ने जिला अस्पताल चौराहा और ओपेक चिकित्सालय कैली के पास संचालित दवा की दुकानों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान श्रीराम मेडिकल स्टोर जिला अस्पताल चौराहा में दवा के साथ अभिलेख देखे। इसके बाद टीम ओम शिव कृपा मेडिकल स्टोर कैली पहुंची। निरीक्षण किया तो यहां ओम शिव कृपा मेडिकल स्टोर कैली में फार्मासिस्ट नहीं मिले। इस पर डीआई ने संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा है। संवाद