बस्ती। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत बृहस्पतिवार को परिवहन विभाग के अधिकारियों ने अभियान चलाकर मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल का निरीक्षण किया। जांच कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
यात्री व मालकर अधिकारी प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, संभागीय निरीक्षक सीमा गौतम ने शहर में संचालित सभी ट्रेनिंग सेंटरों की जांच की। वहीं, संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) व प्रवर्तन अधिकारियों ने प्रमुख मार्गाें व चौराहों पर सड़क सुरक्षा से संबंधित नियमों के प्रति आम जनमानस को जागरूक करते हुए पंपलेट का वितरण किया। सड़क सुरक्षा के विभिन्न अभियोगों में कुल सात चालान किए गए। राजकीय महाविद्यालय सेहमो बस्ती में स्कूली छात्र व छात्राओं के लिए सड़क सुरक्षा के अंतर्गत मंडलस्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। संवाद