फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अधिकारियों ने ली जेल के बैरकों की तलाशी

Sat, 05 Aug 2023 01:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
डीएम प्रियंका निरंजन और एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने जेल का किया निरीक्षण।
विज्ञापन
बस्ती। डीएम प्रियंका निरंजन व एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने पुलिस बल के साथ शुक्रवार को दोपहर जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। अफसरों ने जेल की सभी बैरकों की तलाशी कराई, मगर कुछ भी आपत्तिजनक चीज नहीं मिली। अधिकारियों ने बैरकों में जाकर बंदियों से जेल में मिलने वाली सुविधाओं के साथ ही समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली। जिला कारागार परिसर में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की सक्रियता की जानकारी ली। इन्हें अनवरत सक्रिय रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

वर्तमान में जिला कारागार में कुल 768 बंदी हैं, जिनमें 43 महिलाएं व एक बच्चा है। डीएम ने कारागार अधीक्षक विवेकशील त्रिपाठी को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि कोई भी बंदी किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक वस्तु साथ में न रखे। बंदियों से मुलाकात करने वालों की भी सघन तलाशी कराने का निर्देश दिया। महिला बंदियों से विधिक सहायता उपलब्ध कराने के बारे में जानकारी ली। जिन महिला बंदियों के मामले की पैरवी के लिए अधिवक्ता उपलब्ध नहीं हैं, उन्हें यह सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस दौरान नवागत जेलर अपूर्वव्रत पाठक, डिप्टी जेलर बाबूराम यादव, वंदना मिश्रा, रोशनजहां व अन्य जेल स्टाफ लोग मौजूद रहे।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें