फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीओ ने रामनगर के बडौगी मे जांची पंचायत भवन की गुणवत्ता ...

विज्ञापन
विज्ञापन
सीडीओ ने जांची पंचायत भवन की गुणवता
विज्ञापन

ग्राम पंचायत बडौगी 31.66 लाख से बन रहा है भवन
जेई आरईएस की अनुपस्थिति पर हुईं नाराज
अमर उजाला ब्यूरो
भानपुर (बस्ती)। रामनगर ब्लॉक के ग्राम पंचायत बडौगी में 31.66 लाख की लागत से बन रहे पंचायत भवन का बृहस्पतिवार को सीडीओ सरनीत कौर ब्रोका ने निरीक्षण कर गुणवता जांची। तकनीकी मानकों पर भवन निर्माण खरा उतरने पर सीडीओ ने संतुष्टि जताई।
विज्ञापन

जांच के दौरान जेई आरईएस के उपस्थित न रहने और मौके पर मौजूद टीए की ओर से प्रोजेक्ट से जुडे़ अभिलेख न दिखा पाने पर कड़ी नाराजगी जताई। भवन की गुणवता जांचने के लिए सीडीओ ने नींव के बगल में खुदाई कराकर फाउंडेशन की मापी कराई। सीडीओ ने ग्राम प्रधान गंगाराम यादव को निर्माण के पश्चात पंचायत भवन के कमरों का सदुपयोग करने के निर्देश दिए। उन्होंने एक कमरे में पुस्तकालय खोलने तथा एक कमरे में गांव में संचालित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को बैठने के लिए स्थान देने का सुझाव दिया। इससे पूर्व उन्होंने ग्राम पंचायत सिसवा खुर्द बुजुर्ग के परसोनिया प्राथमिक विद्यालय पहुंचकर निर्माणाधीन पोषण वाटिका का भी अवलोकन किया। इसके निर्माण कार्य में और तेजी लाने के निर्देश दिए। इस मौके पर उन्होंने विद्यालय के पोषण वाटिका में सहजन का पौधा भी रोपित किया। इस मौके पर डीसी मनरेगा इंद्र पाल सिंह, प्रभारी डीपीओ मिथलेश बौद्ध, बीडीओ रामनगर मंजू त्रिवेदी, एडीओ पंचायत नवनीत मिश्रा, सचिव मंजू सिंह, शैलजा पाल, प्रमोद कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें