फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांभा मंसूरी बीज जमाव में आ रही दिक्कतों की जांच करेगी चार सदस्यीय टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
सांभा मंसूरी बीज के अंकुरण में शिकायत, जांच के निर्देश
विज्ञापन

बस्ती। राजकीय बीज गोदामों पर पीलीभीत और बरेली से सांभा मंसूरी (बीपीटी 5204) धान का बीज कृषि विभाग ने मंगवाया था। किसानों ने गोदामों से बीच खरीदा। लेकिन, अब उन्होंने इसके अंकुुरण को लेकर विभाग से शिकायत की है। शिकायतों के आधार पर उप कृषि निदेशक अनिल कुमार ने जिला कृषि अधिकारी के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम का गठन कर जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

चालू खरीफ सीजन में एक लाख तीस हजार नौ सौ छब्बीस हेक्टेयर भूमि पर धान की खेती की जा रही है। बारिश न होने के कारण तापमान चरम पर बना हुआ है। जिससे मिट्टी में नमी नहीं बची है। ऐसे में धान की सीधी बुवाई और नर्सरी डालने वाले किसान बीजों के कम अंकुरण या अंकुरण न होने की शिकायत कर रहे हैं। कृषि वैज्ञानिक बताते हैं कि तापमान अधिक होने के कारण बीजों का अंकुरण प्रभावित हो रहा है। कृषि विभाग ने पीलीभीत से सौ और बरेली से चार सौ क्विंटल सांभा मंसूरी धान का बीज मंगवाया था। जिसका वितरण किसानों में किया जा चुका है। उप कृषि निदेशक ने बताया कि कुछ किसान बीज का अंकुरण प्रभावित होने की शिकायत कर रहे थे। मामले की जांच के लिए जिला कृषि अधिकारी मनीष कुमार सिंह के नेतृत्व में उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी, कृषि विज्ञान केंद्र के एक वैज्ञानिक और एडीओ कृषि की टीम बनाई गई है। जिन किसानों का धान बीज अंकुरण प्रभावित हुआ है टीम उसकी जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें