दुबौलिया। थाना क्षेत्र के एक गांव में घर के सामने खेल रही डेढ़ वर्षीय मासूम बालिका की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मासूम की मौत से परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के गुलौरी बुजुर्ग गांव निवासी राजकुमार की बेटी रिया मंगलवार सुबह करीब आठ बजे घर के सामने स्थित तालाब के पास खेल रही थी। अचानक उसका पैर फिसलने से तालाब में जा गिरी। काफी देर बाद जब बालिका नहीं दिखी तो परिजन ढूंढते हुए तालाब के पास गए। उसे तालाब में उतराया देखा।
आननफानन रिया को सीएचसी कप्तानगंज ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। बालिका की मौत से पिता राजकुमार व मां सुशीला का रो-रोकर बुरा हाल है। चार वर्षीय भाई राजन बहन की मौत से अनजान है। शव को परिजनों ने सरयू तट पर चांदपुर घाट पर शव को दफन कर दिया।