छावनी। फोरलेन पर छावनी थाने के पूरे हिंदू गांव के पास सड़क पार करते समय एक मासूम की ई-रिक्शा पलटने से मौत हो गई है। थाना क्षेत्र के पूरे हिंदू गांव के निवासी दिव्यांशी (5 वर्ष) अपनी मां के साथ शनिवार को साढ़े पांच बजे के करीब अयोध्या-बस्ती हाईवे पार कर दूसरी तरफ जा रही थी।
इसी बीच अयोध्या की तरफ से आ रहे ई-रिक्शा चालक ने नियंत्रण खो दिया और किशोरी पर ही ई-रिक्शा पलट गया। हादसे में किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने ई-रिक्शा को कब्जे में ले लिया है।