फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोट के निशान, रेस्टोरेंट संचालक समेत दो पर हत्या की प्राथमिकी

Tue, 04 Aug 2026 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
- देइसाड़ स्थित रेस्टोरेंट में युवक का नग्न अवस्था में मिला था शव
विज्ञापन

- पुलिस ने भाई की तहरीर पर दर्ज की प्राथमिकी

बनकटी। लालगंज थानाक्षेत्र के देईसाड़ कस्बा स्थित रेस्टोरेंट के बेसमेंट में रविवार की दोपहर नग्न अवस्था में युवक का शव मिला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। सोमवार को युवक के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। युवक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने रेस्टोरेंट संचालक समेत दो लोगों पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है।
संतकबीरनगर जिले के महुली थाना क्षेत्र के भोगीपुर गांव निवासी रामरूप उर्फ झकड़ी (45) पुत्र गंगाराम लालगंज थाना क्षेत्र के देईसाड़ कस्बे के रेस्टोरेंट में काम करता था। रविवार दोपहर करीब एक बजे युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में नग्न अवस्था में बेसमेंट में मिला। मृतक की बहन अंजनी ने भाई रामरूप के हत्या की आशंका जताते हुए बताया कि उसके सीने में चोट के निशान है और नग्न अवस्था में शव मिला है। उसने भाई की हत्या की आशंका जताई।
विज्ञापन

उसी समय पुलिस ने रेस्टोरेंट मालिक को हिरासत में लेकर रेस्टोरेंट को सीज कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। इधर, सोमवार को मृतक रामरूप का भाई प्रदीप परिजनों और ग्रामीणों के साथ थाने पहुंच गया और प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग करने लगा। उसने रेस्टोरेंट संचालक देइसाड़ निवासी धीरज चौधरी और संतबीरनगर के महुली क्षेत्र के इटौवा निवासी मुलायम यादव के खिलाफ नामजद तहरीर दी और हत्या की आशंका जताई।
भाई ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपियों ने पहले भी कई बार भाई को मारा-पीटा था और घर आकर धमकियां भी दी थी। साेमवार की शाम को पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी आ गया। रिपोर्ट में शरीर पर चोट लगने से मौत होना पाया गया। पुलिस ने दोनों पर प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

एसओ लालगंज विनय कुमार पाठक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोट के निशान मिले हैं। मृतक के भाई की तहरीर पर रेस्टोरेंट संचालक व एक अन्य पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। एक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें