फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहल : किसान उगाएंगे नेपियर घास...मिलेगा अनुदान

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। पशुपालन विभाग की ओर से पशुपालकों के दुधारू पशुओं को हरा चारा उपलब्ध कराने के लिए नेपियर चारा बैंक योजना चलाई गई है। इस योजना से जिले में 10 पशुपालक लाभांवित होंगे। चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण कुमार गुप्ता ने बताया कि चारा नीति के अंतर्गत लाभार्थी किसान नेपियर घास उगा सकते हैं। बताया कि इसके लिए लाभार्थी के पास 0.2 हेक्टेयर (2.4 बीघा) सिंचित भूमि होनी जरूरी है। बताया कि चयनित लाभार्थी को नेपियर घास उगाने के लिए चार हजार की अनुदानित राशि मिलेगी। यह राशि दो किस्तों में जारी की जाएगी। उन्होंने बताया कि इसका लाभ लेने के लिए किसान नवंबर तक निकटतम पशु चिकित्सालय से संपर्क कर सकते हैं।
नेपियर घास उगाने वाले किसानों के पास पशुओं को चारा खिलाने के लिए हरे चारे की कमी नहीं रहेगी। किसानों को चाहिए कि इस योजना का वह अधिक से अधिक लाभ उठाएं। बताया कि इससे जिले में हरे चारे का संकट जहां कम होगा, वहीं, इसका क्षेत्रफल भी बढ़ेगा। हरा चारा उगाकर बिक्री करने पर पशुपालक को आर्थिक मजबूती भी मिलेगी। चारे के जड़ को भी वह बिक्री कर सकेगा। चारा को कहीं भी बिक्री कर सकेंगे। बताया कि चयन की प्रक्रिया के लिए आवेदन मांगे गए हैं। बताया कि अक्सर हरे चारे को लेकर संकट गहरा जाता है। लेकिन, इस योजना से संकट कम हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें