बनकटी। मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत नगर पंचायत के शंकर नगर वार्ड में एसआईआर फॉर्म भरवाने के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अरविंद पाल ने लोगों को जागरूक किया। उन्होंने वाॅर्डवासियों को जागरूक किया और बीएलओ के सहयोग से फॉर्म भरने में मार्गदर्शन किया।
सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग बूथों पर पहुंकर बीएलओ सेअपने प्रपत्र सही ढंग से भरने के लिए जानकारी ले रहे थे। अरविंद पाल ने बताया कि एसआईआर फॉर्म में व्यक्तिगत जानकारी सही और स्पष्ट भरना आवश्यक है ताकि संशोधन और सत्यापन की प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी हो सके।
इस अवसर पर भाजपा के निवर्तमान मंडल अध्यक्ष विवेकानंद शुक्ल, मण्डल अध्यक्ष अंकित पांडेय, भोलू पाल, अतुल पाल, सभासद दिनेश चौधरी, भोला मौर्या, तुलसीराम चौधरी, मोहम्मद भाई, उमेश चौधरी, हरिकेश नाथ और हनुमान व अन्य उपस्थित रहे।