बस्ती। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के सभागार में चल रहे पांच दिवसीय एकीकृत प्रशिक्षण के तीसरे दिन मंगलवार को शिक्षकों को मुख्य रूप से अंग्रेजी शिक्षण, जीवन कौशल, शिक्षण योजना व पाठ योजना आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
प्रवक्ता डा. रविनाथ त्रिपाठी ने बताया कि अंग्रेजी शिक्षण में विषय वस्तु और भाषा के एकीकरण पर जोर दिया जाना चाहिए ताकि छात्रों को न केवल अंग्रेजी भाषा में दक्षता हासिल हो, बल्कि वे अपनी विषय वस्तु को भी बेहतर ढंग से समझ सकें। डॉ. ऋचा शुक्ला ने बताया कि शिक्षकों को जीवन कौशल की जानकारी, छात्रों को जीवन की चुनौतियों का सामना करने और सफल होने के लिए आवश्यक कौशल सिखाने में मदद करती है। प्रवक्ता मो. इमरान और सरिता चौधरी ने शिक्षकों को शिक्षण योजना व पाठ योजना निर्माण तथा आकलन एवं समग्र प्रगति पत्र आदि के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर डॉ. गोविंद प्रसाद, वर्षा पटेल, कुलदीप चौधरी, राममूर्ति, अजीत सिंह, भागीरथी, राजरतन, अखिलेश, उमेश चंद्र, मो. सलाम, गुलाम अशरफ, रवींद्रसाहू, श्रेया पांडेय आदि उपस्थित रहे।