फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: छात्राओं को साइबर अपराध व नए कानूनों की दी जानकारी

Sat, 15 Nov 2025 01:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंडेरवा। पुलिस ने स्थानीय विद्यालय में छात्राओं को साइबर अपराध, महिला संबंधी अपराध, यातायात नियमों एवं नए कानूनों के बारे में जागरूक किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में छात्राओं को घरेलू हिंसा निवारण अधिनियम, पॉक्सो एक्ट, दहेज उत्पीड़न तथा महिलाओं से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण कानूनों की विस्तृत जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने बालिकाओं को यह भी बताया कि आवश्यकता पड़ने पर वे किन हेल्पलाइन नंबरों और कानूनी प्रावधानों का उपयोग कर सकती हैं। छात्राओं को सोशल मीडिया पर सुरक्षित व्यवहार, गोपनीयता बनाए रखने और साइबर धोखाधड़ी से बचने के उपाय बताए गए।
विज्ञापन

अज्ञात कॉल, लिंक, मैसेज और ऐप्स के माध्यम से किस प्रकार लोगों को ठगी का शिकार बनाया जा रहा है और इससे बचने के सरल उपाय क्या हैं। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को वाहन चलाते समय हेल्मेट व सीट बेल्ट का उपयोग, सड़क सुरक्षा संबंधी नियम, सिग्नल पालन और नए यातायात प्रावधानों के बारे में विस्तार से समझाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें