फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कार की चपेट में आने से ठेला चालक घायल

Sat, 15 Nov 2025 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटी। देईसाड़–बानपुर मार्ग पर पसड़ा गांव के पास बृहस्पतिवार देर रात ठेला लेकर जा रहे एक युवक को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में ठेला चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। लालगंज थाना क्षेत्र के पसड़ा गांव निवासी 17 वर्षीय आदित्य रात में घर से कुछ दूरी पर नशे में धुत एक व्यक्ति को ठेला लेकर लेने जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही एक कार अनियंत्रित होकर ठेले में जा टकराई। टक्कर से आदित्य का पैर फ्रैक्चर हो गया, जबकि साथ चल रहे अन्य लोग बाल-बाल बच गए। कार चालक घायलों को आनन-फानन में संतकबीरनगर के एक निजी अस्पताल ले गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें