फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: टीकाकरण सेंटर पर खराब मिला इन्फेंटो मीटर

Thu, 27 Nov 2025 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
टीकाकरण सत्र के दौरान वैक्सीनेशन की जानकारी लेते डीआईओ डॉ. एके चौधरी स्रोत विभाग
विज्ञापन
बस्ती। बुधवार को जिले के 295 टीकाकरण केंद्रों पर वैक्सीनेशन कार्यक्रम चला। टीकाकरण की स्थिति जांचने को जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एके चौधरी कई सेंटरों का भ्रमण किए। उन्होंने जांच में पाया कि कई सेंटर पर इन्फेंटो मीटर खराब है, इस पर चेतावनी दी। डीआईओ सबसे पहले खमरिया सब सेंटर के कुसौरा सत्र पर पहुंचे। यहां पंचायत भवन में टीकाकरण कार्य चल रहा था। एएनएम से पूछताछ में पता चला कि तीन बच्चों का टीकाकरण हो चुका है, सुपरवाइजर उपस्थित थे। इसके बाद बहादुरपुर मुख्य केंद्र पर टीकाकरण की स्थिति जांची। एएनएम गोल्डी टीकाकरण कर रही थीं। आशा साधना और आंगनबाड़ी उपस्थित थीं।
विज्ञापन

यहां का इन्फेंटो मीटर खराब था, कुल चार टीके लगे थे। इसके बाद डारीडीहा गांव में आयोजित सत्र में 10 टीके लगे थे। एएनएम तारा पटेल टीकाकरण कर रही थीं। बेली सब सेंटर की आशा और आंगनबाड़ी उपस्थिति थीं। एएनएम ममता एक सप्ताह से अनुपस्थित चल रही हैं जिस पर एमओआईसी ने बताया कि वह छुट्टी पर गई हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें