रुधौली नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में चेयरमैन,ईओ व सभासद - संवाद
रुधौली। स्थानीय नगर पंचायत सभागार में बुधवार को बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया। नगर पंचायत के आसपास की 12 ग्राम पंचायत को सम्मिलित कर नगर पंचायत की सीमा का विस्तार करने का प्रस्ताव सदस्यों के बीच लाया गया, जिसे सर्वसम्मति से अस्वीकृत कर दिया गया।
सदस्यों का कहना था कि पहले नगर पंचायत के सभी वार्ड पूरी तरह से विकसित हो जाएं, उसके बाद ही नई ग्राम पंचायत को इस नगर पंचायत की सीमा में शामिल किया जाएगा।
बोर्ड बैठक को संबोधित करते हुए चेयरमैन धीरसेन निषाद ने आगामी ठंड को देखते हुए सभी सभासदों से उनके वार्डो से अलाव के लिए पांच स्थानों को चिन्हित करने की अपील की, इसके अलावा प्रत्येक वार्डों में 100 जरूरतमंदों को कंबल वितरण के लिए चिन्हित करने के लिए भी कहा।