फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सोशल मीडिया से बढ़ाई नजदीकी, किशोरी से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
गौर। आठवीं की छात्रा से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी करीब चार माह पहले सोशल मीडिया के जरिये किशोरी के संपर्क में आया था। इसके बाद दोनों के बीच फोन पर भी बातचीत होती रही। घटना के बाद छात्रा को अत्यधिक रक्तस्राव के कारण बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर किया गया।
विज्ञापन

एफआईआर के अनुसार, बृहस्पतिवार दोपहर छात्रा स्कूल से घर के लिए निकली थी लेकिन देर शाम तक घर नहीं पहुंची। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। रात करीब नौ बजे वह रानीपुर बाबू चौराहे के पास बेहोशी की हालत में मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे सीएचसी गौर ले गई। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे गोरखपुर रेफर कर दिया।
परिजनों ने सामूहिक दुष्कर्म की आशंका जताते हुए तहरीर दी थी। इसके आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की पड़ताल के बाद गौर क्षेत्र के बलुआ चाैबे निवासी जितेंद्र राजभर (20) की पहचान हुई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार किशोरी ने अपने बयान में एक युवक के शामिल होने की बात बताई है। हालांकि, परिजनों की ओर से जताई गई सामूहिक दुष्कर्म की आशंका की जांच अभी जारी है। सीओ हर्रैया स्वर्णिमा सिंह ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट और बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। विवेचना में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आने पर उसके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें