फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडी बांध पर बढ़ा घाघरा का दबाव

Thu, 07 Jul 2016 11:20 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
दुबौलिया क्षेत्र मे घाघरा नदी का जल स्तर बढ़ा।
विज्ञापन
घाघरा नदी का वेग रोकने के लिए बनाया गया स्पर धंसने लगा है। हर्रैया तहसील के पारा व चांदपुर गांव के पास स्पर धंसते देख गांव के लोगों में दहशत है। बारिश के पानी से वैसे ही उफनाई नदी का बंधे पर दबाव कई दिनों से बढ़ा हुआ था। मगर बृहस्पतिवार को स्पर धंसने बांध टूटने का खतरा पैदा हो गया है। कई जगह बंधे में बनी दरार भी कोढ़ में खाज बन रही है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि बंधे का दरार बढ़ी तो भयानक तबाही मचेगी। 
विज्ञापन


उधर, बंधे की हालत और स्पर धंसे से मची अफरातफरी के बीच हरकत में आए प्रशासन ने बाढ़ खंड के कर्मियों व अभियंताओं को मौके पर भेजा। वहां के किसान राम मिलन का कहना है कि उनका खेत पानी से कटकर नदी की धारा में विलीन हो रहा है। जब नदी में पानी कम था और मरम्मत करने का समय था तब कोई झांकने नहीं आया। अब जब पानी बढ़ गया है और नदी उफनाई हुई है तब बांध बचाने की सुध आई। एसडीएम हर्रैया हरिश्चंद्र का कहना है कि जहां स्पर धंसने की सूचना मिली  वहां संबंधित विषाग की टीम भेजी गई है। हालात पर नजर रखी जा रही है। अभी  नदी खतरे के निशान से नीचे है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें