फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: होली पर ड्यूटी करने वाले रोडवेज कर्मियों को प्रोत्साहन राशि

Wed, 12 Mar 2025 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। होली पर यात्री सुविधाओं के लिए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने चालक-परिचालकों के लिए प्रोत्साहन योजना लागू की है। 10 दिन की यह योजना 18 मार्च तक चलेगी। योजना के तहत 11 दिनों में 3300 किमी बस चलाने वाले चालकों-परिचालकों को 45 सौ रुपये प्रोत्साहन राशि मिलेगी।
विज्ञापन

होली पर यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है। इसे देखते हुए रोडवेज प्रशासन तैयारियों में जुटा है। दिल्ली, कानपुर रूट पर बसों की संख्या बढ़ा दी गई है। चालक और परिचालकों के लिए प्रोत्साहन योजना लागू की गई है।
इस बीच 3300 किमी बस चलाकर यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने वाले चालक-परिचालकों को 45 सौ रुपये प्रोत्साहन राशि दिया जाएगा। जबकि तीन हजार किमी बस चलाने वाले चालकों-परिचालकों को 3500 रुपये की प्रोत्साहन राशि दिया जाएगा। इससे अधिक दूरी तय करने पर 55 पैसे प्रति किमी का अतिरिक्त भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आयुष भटनागर ने बताया कि प्रोत्साहन योजना यात्रियों की सुविधा के लिए लागू की गई है। संवादޥ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें