महादेवा (बस्ती)। बनकटी ब्लॉक के महसोना गांव से कांची गांव को जोड़ने वाली 1.2 किलोमीटर लंबी सड़क का शुक्रवार को लोकार्पण किया गया। इस परियोजना पर लगभग 46.26 लाख रुपये की लागत आई है। फीता काटकर सड़क का लोकार्पण महादेवा विधानसभा के विधायक दूधराम और एमएलसी संतोष सिंह ने संयुक्त रूप से किया।
एमएलसी संतोष सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। विधायक दूधराम ने इस सड़क निर्माण को क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम करार दिया। इस कार्यक्रम में सुनील उपाध्याय, रंजीत उपाध्याय, संजय उपाध्याय, विश्वजीत पाल, महंत पाल, जोगिंदर सिंह, मुक्तिनाथ, राम आज्ञा मौर्य, काशी पांडेय, अर्जुन, चंद्रराम, सीताराम, जयप्रकाश सिंह, राकेश उपाध्याय आदि मौजूद रहे। संवाद