फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पुलिस कर्मियों को मिली व्यायामशाला, डीआईजी ने किया उद्घाटन

Sat, 04 Oct 2025 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
पुलिस लाइंस व्यायामशाला का फीता काटते डीआईजी संजीव त्यागी- पुलिस
विज्ञापन
बस्ती। पुलिस लाइंस में मिशन शक्ति के तहत निर्मित नई व्यायामशाला का शुक्रवार को डीआईजी संजीव त्यागी ने एसपी अभिनंदन के साथ फीता काटकर औपचारिक उद्घाटन किया। उद्घाटन के दौरान आला अधिकारियों ने व्यायामशाला में स्थापित आधुनिक उपकरणों और यंत्रों का निरीक्षण किया और कर्मियों को इसके उपयोग के बारे में आवश्यक जानकारी दी। अधिकारियों ने व्यायामशाला में स्थापित उपकरणों जैसे ट्रेडमिल, साइकल, वजन उठाने के उपकरण और अन्य फिटनेस उपकरणों का परीक्षण किया और कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन

डीआईजी संजीव त्यागी ने कहा कि इस व्यायामशाला की स्थापना का उद्देश्य पुलिस कर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त बनाना है। उन्होंने बताया कि नियमित व्यायाम से पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी अधिक ऊर्जा, एकाग्रता और प्रभावशीलता के साथ निभा सकेंगे। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों से आग्रह किया कि वे व्यायाम को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं और स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें।
इस अवसर पर एसपी अभिनंदन ने व्यायामशाला के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि व्यायामशाला केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए नहीं, बल्कि मानसिक फिटनेस और ड्यूटी के दौरान तनाव प्रबंधन के लिए भी आवश्यक है। उन्होंने कर्मचारियों से व्यायामशाला का सही उपयोग करने और इसका अधिकतम लाभ उठाने का आग्रह किया। कार्यक्रम में एएसपी श्यामाकान्त, सीओ सिटी सत्येन्द्र भूषण तिवारी, सीओ पुलिस लाइन स्वर्णिमा सिंह, प्रतिसार निरीक्षक ब्रजेश कुमार पटेल, कोतवाल दिनेश चंद्र चौधरी समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें