फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री आज चौरासी कोसी परिक्रमा मार्ग का करेंगे शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री आज चौरासी कोसी परिक्रमा मार्ग का करेंगे शिलान्यास
विज्ञापन

- केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के अलावा डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी आएंगे मखौड़ा धाम
संवाद न्यूज एजेंसी
परशुरामपुर/ बस्ती। मखौड़ा धाम में बृहस्पतिवार को केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी तथा डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य चौरासी कोसी परिक्रमा मार्ग समेत अन्य परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद दोपहर दो बजे महाराजा दशरथ इंटर कॉलेज में भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।
बुधवार को कार्यक्रम स्थल मखौड़ा धाम में सांसद हरीश द्विवेदी ने तैयारियों का जायजा लिया। कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में सांसद ने कहा कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी तथा डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य चौरासी कोसी परिक्रमा मार्ग सहित विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा कुछ परियोजनाओं का भी लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे जिले की पहचान अब देश ही नहीं, अपितु पूरे विश्व में होगी। हर्रैया विधायक अजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अयोध्या सहित आसपास के सभी जनपदों के सर्वांगीण विकास की दिशा में विस्तृत रूपरेखा को मूर्त रूप प्रदान किया जा रहा है। इस मौके पर परशुरामपुर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि हरिद्वार मिश्र, अनंत कृष्ण पांडेय, श्रीश पांडेय, संजय उपाध्याय, विनोद कुमार गुप्ता, अखिलेश पांडेय, दिलीप पांडेय, सुनील तिवारी, मंडल अध्यक्ष सुनील त्रिपाठी, राम गोपाल यादव, अनिल पांडेय, अनंत कृष्ण पांडेय, सत्येंद्र सिंह भोलू, वैभव पांडेय, लाठी बाबा, दुष्यंत सिंह, भावेश पांडेय, सरोज मिश्रा, विवेक पांडेय, वीरू सिंह, अर्जुन सिंह, कौशलेंद्र सिंह, सर्वजीत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें