फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पकड़ी संग्राम में सरयू में विलीन हो गई झोपड़ी...कटान से दहशत

Tue, 23 Sep 2025 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
पकड़ी संग्राम में नदी में समा रही रिहायशी झोपड़ी।
विज्ञापन
विक्रमजोत। सरयू नदी के जलस्तर में गिरावट तो आई है लेकिन, कटान तेज हो गया है। सोमवार को विकास क्षेत्र के पकड़ी संग्राम गांव में रिहायशी झोपड़ी का घर नदी की धारा में विलीन होते देखा गया। ग्रामीण ने इस घटना का वीडियो बनाकर वायरल भी किया। जिसमें झोपड़ी का घर नदी में विलीन होते देखा जा रहा है। यहां आसपास के अन्य गांवों में भी कटान के चलते दहशत है। कई घर कटान के मुहाने पर आ गए हैं।
विज्ञापन

सहमें ग्रामीण गुहार लगा रहे हैं। प्रशासनिक अमला अभी तक इन बाढ़ पीड़ितों का हाल जानने भी नहीं पहुंचा है। लोग घर- बार छोड़कर भागने लगे हैं। जिनके घर कटान के मुहाने पर हैं वह लोग परिवार के साथ गृहस्थी के सामान लेकर इधर- उधर शरणार्थी बन रहे हैं। केंद्रीय जल आयोग अयोध्या के जलकर्मी बलराम के अनुसार सोमवार की शाम 5 बजे नदी का जलस्तर खतरे के निशान 92.730 मीटर से 11 सेंटीमीटर नीचे 92.620 मीटर पर रिकार्ड हुआ है। बताया गया कि नदी के जलस्तर में धीमी गति से गिरावट हो रही है। जलस्तर कम होने से तटबंध विहीन गांव के लोगों की नींद उड़ी हुयी है। लोग रात को भी किनारों पर जागकर कटान क्षेत्र की निगरानी कर रहे हैं। उन्हें कटान का डर सता रहा है। क्षेत्र के रानीपुर कठवनियां, केशवपुर, भरथापुर, कल्यानपुर के पड़ाव क्षेत्र, संदलपुर, भौसिया, कन्हईपुर, पकड़ी संग्राम, अर्जुनपुर, मड़ना माझा, माझाकिता अव्वल सहित तमाम गांवों के किनारों पर नदी दबाव बना रही है। पकड़ी संग्राम गांव के पास कटान तेज हो गयी है। गांव में बने ठोकरों व पेड़, घर आदि नदी धारा में विलीन हो रहे हैं।
फसलों से लहलहाती जमीन सोमवार को धारा में विलीन हो गई। गांव निवासी तेज नरायाण निषाद, दुर्गा सिंह, भगवानदीन, शशि कपूर, जोखू, शिव प्रताप, दीनानाथ चौधरी ने बताया कि इस बार सरयू मैया का प्रकोप गांव पर बढ़ गया है। नदी करीब पचास मीटर से अधिक कटान करते हुए अब घरों को निशाना बना रही है। जेई बाढ़खंड आरके नायक ने बताया कि नदी के जलस्तर में कमी होने के चलते पकड़ी संग्राम में कटान की सूचना मिली है। मौके पर पहुंचकर मुआयना किया गया है। कटान के संबंध में उच्चाधिकारियों को सूचित किया गया है।
विज्ञापन

निर्देश मिलते ही सुरक्षा संबंधी कार्य कराए जाएंगे। दुबौलिया संवाद के अनुसार नदी का जलस्तर तेजी से घटने लगा है। इससे बाढ प्रभावित गांव सुबिका बाबू के लोगों के लिए काफी राहत है। गांव से पानी खिसकने लगा है। केवल पगडंडी पर कीचड़ है। गांव में संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है। वहीं मोजपुर गांव के निकट हो रही कटान कुछ कम हुई है। बाढ खंड कटान रोकने के लिए यहां मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है।

पकड़ी संग्राम में नदी में समा रही रिहायशी झोपड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें