फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटान रोकने को 10 मीटर के दायरे में रखीं मिट्टी की बोरियां सरयू में समाईं

विज्ञापन
दुबौलिया क्षेत्र में बंधे पर कटान के कारण घर छोड़ कर जाते ग्रामीण। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
कटान रोकने को 10 मीटर के दायरे में रखीं मिट्टी की बोरियां सरयू में समाईं
विज्ञापन

दुबौलिया (बस्ती)। ब्लॉक क्षेत्र के गौरा-सैफाबाद तटबंध के करीब स्थित बैरागल ग्राम पंचायत के टकटकवा मजरे की सुरक्षा के लिए बनाए गए रिंगबांध पर खतरा मंडरा रहा है। रिंगबांध पर बृहस्पतिवार शाम से शुक्रवार शाम तक कटान कम हो गई थी जिससे बाढ़खंड भी निश्चिंत हो गया था और ग्रामीणों में राहत की आस जगी थी। लेकिन शुक्रवार की देर रात भीषण कटान होने लगी। पूरे मजरे में अफरातफरी मच गई। लोग चीखने चिल्लाने लगे। रिंगबाध पर कटान रोकने के लिए करीब दस मीटर के दायरे में लगाई गईं मिट्टी भरी बोरियां नदी में समा गईं।
कटान के समय मौके पर दर्जन भर मजदूर व एक अवर अभियंता मौजूद थे। मजरा बचाने के लिए ग्रामीण खुद कटान रोकने में जुट गए। हालांकि मौके पर मौजूद अवर अभियंता विजय प्रकाश ने तत्परता दिखाते हुए बाढ़ चौकी पर मौजूद कर्मियों को बुलाकर तुरंत मोर्चा संभाला। दहशत में आए ग्रामीण गृहस्थी का सामान सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने में जुट गए। महिलाएं और बच्चे रोने लगे। चीख-पुकार सुनकर आसपास गांवों के ग्रामीण भी जुट गए।
विज्ञापन

मुख्यधारा धीरे-धीरे गौरा-सैफाबाद तटबंध की ओर बढ़ रही है। जिले के अति संवेदनशील तटबंध कटरिया-चांदपुर तटंबध पर भनखरपुर, विशुनदासपुर का पुरवा, कटरिया, बंजरिया के पास खेती की जमीन धारा में समा रही हैं। कटरिया-चांदपुर तटंबध पर सामान्य दबाव बना हुआ है। केंद्रीय जल आयोग अयोध्या ने बताया कि शनिवार को जल स्तर लाल निशान 92.73 मीटर से नीचे 91.43 मीटर दर्ज किया गया।
एसडीएम ने किया टकटकवा रिंगबांध का निरीक्षण
एसडीएम आनंद श्रीनेत ने टकटकवा रिंगबांध पर चल रहे मरम्मत कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिया कि मरम्मत कार्य में किसी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं होगी। कटान से बचाव कार्य तेजी से निपटाएं। टकटकवा निवासियों से कहा कि किसी कीमत पर रिंगबांध कटने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता ने लिया जायजा
बाढ़खंड अधिशासी अभियंता दिनेश कुमार ने टकटकवा रिंगबांध पर चल रहे मरम्मत कार्य का जायजा लिया। मातहतों को निर्देश दिया कि कार्यों की गुणवत्ता से समझौता न करें। एसडीओ हरिश्चंद्र ने बताया कि मरम्मत कार्य में करीब दो सौ श्रमिकों को लगाया गया है। स्थिति नियंत्रण में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें