फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ससुरालियों पर हत्या कर शव गायब करने का आरोप

Sun, 06 Apr 2025 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। पांच महीने से लापता महिला के भाई ने उसके ससुरालियों पर हत्या कर शव गायब कर देने का आरोप लगाया है। भाई आरोप है कि उसकी बहन के पति समेत तीन लोगों ने मिलकर हत्या कर दी और शव को गायब कर दिया। न्यायालय के आदेश पर कलवारी पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

लालगंज थानाक्षेत्र के जिभियांव निवासी मोहम्मद याकूब ने तहरीर में बताया है कि उनकी बहन तबस्सुन्निशा (35) की शादी कलवारी थानाक्षेत्र के भैरवपुर निवासी सफीक के साथ हुई थी। आरोप है कि उनकी बहन अक्तूबर 2024 से लापता है। उन्हें आशंका है कि बहन के पति सफीक, जेठ अनीस और जेठानी रूकसाना ने मिलकर उसकी हत्या कर दी है। शव को भी कहीं छिपा दिया है। पुलिस के अनुसार, अक्तूबर 2024 में सफीक ने अपनी पत्नी के लापता होने की गुमशुदगी थाने में दर्ज कराई थी। अब तक तबस्सुन्निशा का पता नहीं चल सका है। कोर्ट ने हत्या कर शव छिपाने का केस दर्ज कर विवेचना का आदेश कलवारी थाने को दिया। थानाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद ने बताया कि प्रकरण में पहले ही गुमशुदगी दर्ज हुई थी। लापता महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई गई थी। केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें