घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, गुलरिहा बाजार में फोरलेन पर पुलिया निर्माण कार्य चल रहा है, जिसके कारण मार्ग को वन-वे कर दिया गया है। इससे आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।
बताया गया कि 27 अप्रैल को भी इसी स्थान पर एक दुर्घटना में दो बाइक सवार बस से टकरा गए थे, जिसमें सिद्धार्थनगर के तिर्कवलिया निवासी 24 वर्षीय युवक दानिश की मौत हो गई थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि पुलिया निर्माण कार्य जल्द पूरा नहीं कराया गया तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है।