फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: फ्री स्टाइल कुश्ती पुरुष में गोंडा और महिला वर्ग में गोरखपुर बना चैंपियन

विज्ञापन
विजेता ​खिलाड़ियों को ट्रॉफी देते डीआईजी। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
बस्ती। पुलिस लाइंस परिसर में चल रहे गोरखपुर मंडल की 31वीं अंतर जनपदीय खेल प्रतियोगिता के अंतिम दिन शनिवार को फ्री स्टाइल पुरुष वर्ग में 60 अंक हासिल कर गोंडा जिला चैंपियन बना। दूसरे स्थान पर सिद्धार्थनगर रहा। इस प्रतियोगिता में गोरखपुर, बस्ती और देवीपाटन मंडल की 10 जिलों की टीमों ने प्रतिभाग किया। श्रावस्ती की टीम नहीं आई थी।
विज्ञापन

अन्य मुकाबलों में कुश्ती महिला वर्ग में गोरखपुर 20 अंक प्रात कर प्रथम व बस्ती 20 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान पर रही। गोरखपुर की झोली में दो गोल्ड होने के कारण तकनीकी आधार पर उसे प्रथम स्थान दिया गया। बाॅक्सिंग पुरुष वर्ग में बस्ती 40 अंक प्राप्त कर प्रथम तथा सिद्धार्थनगर 20 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बाॅक्सिंग महिला वर्ग में सिद्धार्थनगर 20 अंक प्राप्त कर प्रथम तथा जनपद देवरिया 15 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान रही।
ग्रीको रोमन कुश्ती पुरुष वर्ग में जनपद बस्ती 55 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान व जनपद गोंडा 15 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। आर्म रेसलिंग पुरुष वर्ग में जनपद बस्ती व जनपद बहराइच 35/35 अंक प्राप्त कर बराबर होने पर टाई के आधार पर बहराइच को प्रथम स्थान और बस्ती ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

आर्म रेसलिंग महिला वर्ग में जनपद संतकबीरनगर 30 अंक प्राप्त कर प्रथम तथा देवरिया 20 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान पर रहा। बॉडी बिल्डिंग में जनपद सिद्धार्थनगर 30 अंक प्राप्त कर प्रथम व 22 अंक प्राप्त कर बस्ती दूसरे स्थान पर रहा। बाडी बिल्डिंग महिला वर्ग में बस्ती ने 08 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान व गोरखपुर ने पांच अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
इससे पहले डीआईजी संजीव त्यागी, एसपीयशवीर सिंह, एएसपी श्यामकांत आदि की मौजूदगी में प्रतियोगिता का समापन किया गया तथा विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण कर उनका उत्साहवर्द्धन कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें