फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: एसएमएस से मिलेंगी वाहन संबंधी जरूरी सूचनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। वाहन स्वामियों को अब पंजीयन, फिटनेस, बीमा, परमिट और प्रदूषण प्रमाणपत्र की वैधता समाप्त होने की जानकारी एसएमएस के माध्यम से मिल सकेगी। इसके लिए संभागीय परिवहन कार्यालय में शनिवार को परिवहन मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में वाहन डाटाबेस में मोबाइल नंबर अपडेट कराने की सुविधा निशुल्क उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन

इससे वाहन स्वामी समय रहते जरूरी दस्तावेज का नवीनीकरण करा सकेंगे और चालान व पेनाल्टी से बच सकेंगे। संभागीय परिवहन अधिकारी फरीदउद्दीन ने बताया कि परिवहन आयुक्त के निर्देश पर कार्यालय के सभागार में मेले का आयोजन किया जा रहा है। अक्सर वाहन डाटाबेस में मोबाइल नंबर अपडेट न होने से वाहन स्वामियों को अपने दस्तावेज की वैधता समाप्त होने की जानकारी समय पर नहीं मिल पाती है।
मेले में मोबाइल नंबर अपडेट कराने के बाद वाहन से संबंधित दस्तावेज की वैधता और चालान संबंधी सूचनाएं एसएमएस से मिल सकेंगी। इसके अलावा व्यावसायिक वाहनों पर बकाया कर जमा करने के लिए भी विशेष सुविधा दी जाएगी। ऐसे वाहन स्वामियों को पेनाल्टी में छूट का लाभ मिलेगा। मेले में नए वाहन पंजीयन, फिटनेस, परमिट सहित परिवहन विभाग की अन्य सेवाओं से जुड़ी समस्याओं का समाधान भी किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें