फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सिंचाई कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। पुरानी पेंशन बहाली, वेतन विसंगति दूर करने और पदोन्नति के अवसर उपलब्ध कराने समेत 12 सूत्री मांगों को लेकर शुक्रवार को सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। सिंचाई संघ के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में कर्मचारियों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर प्रशासनिक अधिकारी को मुख्यमंत्री, सिंचाई मंत्री और मुख्य सचिव को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

बारिश के बीच सैकड़ों कर्मचारी नलकूप कॉलोनी स्थित संघ भवन पर एकत्र हुए। यहां से कर्मचारियों ने अधिशासी अभियंता, नलकूप खंड बस्ती को विभागाध्यक्ष और प्रमुख सचिव सिंचाई के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। इसके बाद प्रदर्शन करते हुए शास्त्री चौक के रास्ते जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। इस दौरान कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाल करने, सेवा नियमावली संशोधित करने, ग्रेड पे उच्चीकृत करने और पदोन्नति के अवसर उपलब्ध कराने की मांग को लेकर नारेबाजी की।
ज्ञापन में सिंचाई विभाग में सींचपाल और नलकूप चालक के रिक्त पदों को भरने तथा जिलेदार के प्रस्तावित पदों पर पदोन्नति की कार्रवाई समय से पूरी कराने की मांग की गई। नलकूप चालकों का वेतन उच्चीकृत कर समानता के आधार पर 2400 रुपये ग्रेड पे देने और पदोन्नति व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए सेवा नियमावली में संशोधन करने की भी मांग उठाई गई।
विज्ञापन

संरक्षक राम स्वारथ चौधरी, महेंद्र चौहान, गौरीशंकर, रमेश श्रीवास्तव, सुभाष चंद्र मिश्र, परशुराम त्रिपाठी, राजेश कुमार, विजय कुमार यादव, भानु बाबू, हरेंद्र बहादुर सिंह, हनिमंत प्रसाद पांडेय, दिनेश कुमार सिंह, राम बहादुर सिंह, आज्ञाराम यादव, राम सबेर, संतोष श्रीवास्तव, हृदय राम चौधरी, बृजनंदन तिवारी, आशुतोष तिवारी, विनोद कुमार, ओम प्रकाश, कृष्ण प्रसाद यादव, शशांक शेखर उपाध्याय, पुरुषोत्तम कुमार, शैलेश कुमार और आनंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें