फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा में होगा विसर्जन

Sat, 15 Oct 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
मां दुर्गा की प्रतिमा
विज्ञापन
जिले में स्थापित प्रतिमाओं का रविवार/सोमवार को विसर्जन किया जाएगा। इसके लिए पुख्ता सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। कुल 588 प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाना है। शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी प्रतिमा विसर्जन के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। यूं तो पहले पूर्णिमा के दिन केवल बस्ती शहर की  प्रतिमाओं का विसर्जन होता था, मगर इस बार ग्रामीण क्षेत्रों में भी तमाम आयोजकों ने दशहरा के दिन प्रतिमाएं न विसर्जित कर पूर्णिमा को विसर्जित करने का निर्णय लिया। बस्ती शहर की तीन सौ और ग्रामीण क्षेत्र की 288  प्रतिमाओं का विसर्जन पूर्णिमा को होना है। प्रतिमा विसर्जन के साथ ही जिले में दुर्गा पूजा समारोह का समापन हो जाएगा।
विज्ञापन


शांतिपूर्ण विसर्जन के लिए तीन एएसपी और सात सीओ सुरक्षा व्यवस्था पर पल पल नजर रखेेंगे। इसके अलावा 12 एसओ, 68 सब इंस्पेक्टर और दो महिला सब इंसपेक्टर की अगुवाई में  पुलिस के जवान शहर में पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र से लेकर कोतवाली थाना क्षेत्र के अमहट घाट तक सुरक्षा में लगे रहेंगे। किसी भी गड़बड़ी से निपटने  के लिए तीन कंपनी पीएसी को भी लगाया गया है। विसर्जन मेले के दौरान महिलाओं की सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में महिला पुलिसकर्मी भी तैनात की  गई हैं।  सीओ सिटी एसएन सिंह ने बताया कि अमहट घाट पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। प्रतिमा विसर्जन के दौरान वीडियोग्राफी की भी व्यवस्था की गई  है। नदी में मोटरबोट और गोताखोर को भी अलर्ट रखा गया है। चार फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को भी लगाया गया है। इसके अलावा सरकारी एंबुलेंस आदि की भी  व्यवस्था की गई है। एसपी ने बताया कि विसर्जन की सारी  तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है। सुरक्षा व्यवस्था की  समीक्षा भी की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें