फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाईकर्मियों ने ब्लॉकों पर प्रदर्शन किया

Sat, 15 Oct 2016 11:31 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
विक्रमजोत ब्लाक पर सफाई कर्मचारियो ने किया प्रर्दशन।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत राज सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर  शनिवार को 11 सूत्रीय मांगों को लेकर जिले के सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया । इस दौरान सफाई कर्मियों ने संबधित अधिकारियों को ज्ञापन दिया। जिलाध्यक्ष अतुल कुमार पांडेय ने ब्लॉक मुख्यालयों पर पहुंचकर आंदोलित सफाईकर्मियों की हौसला आफजाई की।
विज्ञापन


सफाई कर्मियों के पदोन्नति, सफाई नायक, सफाई पर्यवेक्षक, निरीक्षक के रूप  में नियुक्ति, ग्राम प्रधानों के हस्तक्षेप से मुक्ति  आदि मांगो को लेकर  ब्लाक मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम और खंड विकास अधिकारियों को दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि ब्लॉक  मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन के बाद 17 अक्टूबर को डीएम कार्यालय के  समक्ष काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन करते हुये डीएम के माध्यम से  मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा। बस्ती सदर में सोमईराम आजाद,  कप्तानगंज में प्रदीप कुमार, हर्रैया में दिनेश श्रीवास्तव, विक्रमजोत में  आशाराम यादव, रामनगर में राघव प्रसाद, सल्टौआ- महेंद्र प्रताप राव,  बहादुरपुर में शिवकुमार यादव, रूधौली में मनोज कुमार, कुदरहा में जंग बहादुर आदि के  नेतृत्व में शनिवार को विकास खंड मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन कर सफाई  कर्मियों ने विरोध दर्ज कराया।

धरने के दौरान ब्लॉक मुख्यालयों पर संघ  जिलाध्यक्ष अतुल कुमार पांडेय, संरक्षक महेंद्र चौहान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष  जयराम यादव, लालजी, मुकेश कुमार, अमीरूल्लाह, विश्वम्भरनाथ, राम सोहरत,  परमात्मा प्रसाद, मुकेश कुमार, सुधीर कुमार, अनिल श्रीवास्तव, असलम अंसारी  आदि ने पहुंचकर आंदोलित सफाई कर्मियों का  हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन


वहीं  ग्राम पंचायत राज सफाई कर्मचारी संघ की रामनगर व सल्टौआ शाखा की शनिवार को बैठक हुई। समस्या समाधान के लिए 11 सूत्री मांग पत्र एसडीएम को दिया गया।  सफाईकर्मियों का नेतृत्व दोनों ब्लॉकों के ब्लॉक अध्यक्षों राघव प्रसाद व महेंद्र प्रसाद ने किया। इस दौरान राकेश कुमार, बसंत कुमार, महेश कुमार, पृथ्वीराज, कपिल देव चौधरी, टीका राम, महेंद्र कुमार, संजय कुमार, विजय प्रकाश, मनोज कुमार, सुभाष वर्मा, राम कुमार, दिलीप कुमार, राजीव कुमार,  दिनेश कुमार, अवधेश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें