रौता मोहल्ले में कैंप के दौरान टैक्स संबंधी मामलों का निस्तारण करती नगर पालिका की टीम।
बस्ती। नगर पालिका के कर अनुभाग आपके द्वार शिविर में बृहस्पतिवार को तीन वार्डों में 82 मामले दर्ज हुए। 71 मामले का निराकरण किया गया। 15 लंबित मामले की सुनवाई जल्द कर निराकरण का आश्वासन दिया गया।
कर निर्धारण अधिकारी उदय भान ने बताया कि मोहल्ला माली टोला में 29 प्रकरणों में 25 का तत्काल निस्तारण कर चार के के शीघ्र निस्तारण का भरोसा दिया गया।
रौतापार में 24 मामलों मे 21 का और पठान टोला में 33 मामलों में 25 का निस्तारण हुआ। बताया कि पहली सितंबर तक कैंप चलेगा। ईओ अंगद गुप्ता ने बताया कि 29 अगस्त को महरीखावा स्थान केडी सी कॉलेज के प्रांगण में, गांवगोड़िया स्थान सरजू नहर कॉलोनी में और पिकौरा दत्तू राय स्थान सभासद के आवास पर कैंप लगाया जाएगा। संवाद