फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कर अनुभाग के शिविर में 71 का तत्काल निराकरण

Fri, 29 Aug 2025 01:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
रौता मोहल्ले में कैंप के दौरान टैक्स संबंधी मामलों का निस्तारण करती नगर पालिका की टीम।
विज्ञापन
बस्ती। नगर पालिका के कर अनुभाग आपके द्वार शिविर में बृहस्पतिवार को तीन वार्डों में 82 मामले दर्ज हुए। 71 मामले का निराकरण किया गया। 15 लंबित मामले की सुनवाई जल्द कर निराकरण का आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन

कर निर्धारण अधिकारी उदय भान ने बताया कि मोहल्ला माली टोला में 29 प्रकरणों में 25 का तत्काल निस्तारण कर चार के के शीघ्र निस्तारण का भरोसा दिया गया।
रौतापार में 24 मामलों मे 21 का और पठान टोला में 33 मामलों में 25 का निस्तारण हुआ। बताया कि पहली सितंबर तक कैंप चलेगा। ईओ अंगद गुप्ता ने बताया कि 29 अगस्त को महरीखावा स्थान केडी सी कॉलेज के प्रांगण में, गांवगोड़िया स्थान सरजू नहर कॉलोनी में और पिकौरा दत्तू राय स्थान सभासद के आवास पर कैंप लगाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें