फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से स्कूटी सवार पति की मौत, पत्नी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रुधौली। रुधौली थाना क्षेत्र के विशुनपुरवा चौकी पेट्रोल पंप के पास बुधवार को एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। जिससे स्कूटी सवार पति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पीछे बैठी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के विशुनपुरवा के मौलाना अली हुसैन (58) पुत्र नियामुल्लाह अपनी पत्नी नजमा को स्कूटी पर बैठाकर लुंबिनी-दुद्धी मार्ग से दसिया स्थित बैंक में केवाईसी कराने के लिए जा रहे थे। अभी वह विशुनपुरवा पेट्रोल पंप के पास पहुंचे ही थे कि रुधौली से बस्ती की तरफ जा रही कार ने पीछे से स्कूटी में टक्कर मार दी। इससे शिक्षक मौलाना अली हुसैन की मौके पर मौत हो गई जबकि उनकी पत्नी बुरी तरह घायल हो गईं।
सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज जयविंद यादव घायल को सीएचसी रुधौली भेजवाए। वहां डाक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मृतक केउवा जब्ती में स्थित एक प्राइवेट उर्दू स्कूल में शिक्षण कार्य करते थे। े दो बेटा और एक बेटी है। पुलिस ने मौके पर क्षतिग्रस्त स्कूटी और कार चालक को मय वाहन थाने पर ले आई है। थानाध्यक्ष संजय दुबे ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें